{"_id":"6a9c7b6c41b28f525d0b327c","slug":"two-day-visit-by-the-parliamentary-committee-on-commerce-begins-today-kanpur-news-c-12-1-knp1097-1641672-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति का दो दिवसीय दौरा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति का दो दिवसीय दौरा आज से
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर संसद की वाणिज्य संबंधी विभागीय संसदीय स्थायी समिति का अध्ययन दल रविवार और सोमवार को महानगर में रहेगा। समिति का यह दौरा कानपुर की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं और आर्थिक विकास की दिशा को राष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सांसद ने बताया कि समिति भारत की एफडीआई नीति की चुनौतियों तथा विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) की नीति, नियामक और परिचालन ढांचे के प्रभाव का मूल्यांकन करेगी। सोमवार को समिति रक्षा क्षेत्र के निर्माताओं और प्रमुख औद्योगिक हितधारकों से एफडीआई नीति पर चर्चा करेगी। इसके बाद एसईजेड डेवलपर्स, ऑपरेटर्स व अन्य हितधारकों से विशेष आर्थिक क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।
समिति डीपीआईआईटी, वाणिज्य विभाग, विकास आयुक्तों, निर्यात संवर्धन परिषद और रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श करेगी। वित्तीय संस्थानों व वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के प्रतिनिधियों से रक्षा परियोजनाओं के वित्तपोषण, विदेशी निवेश और एसईजेड संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ एफडीआई को आकर्षित करने और एसईजेड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों पर मंथन होगा। इसके बाद समिति एफडीआई/एसईजेड क्षेत्रों का दौरा करेगी। (ब्यूरो)