फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two criminals arrested for stealing batteries

Kanpur News: बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for stealing batteries
रूरा। थाना पुलिस ने इंजुआरामपुर रेलवे अंडरपास के पास से मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रूरा थानाध्यक्ष सुधार भारद्वाज ने बताया कि 10 मार्च को स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम वम्हौरी खुर्द थाना चुर्खी जनपद जालौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि इंजुआरामपुर रेलवे अंडरपास से मोबाइल टावर से 144 बैटरी चोरी हुई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अमौली ठकुरान चाैराहा के पास एक संदिग्ध पिकअप रोकने का प्रयास किया गया। इसी बीच चालक पिकअप लेकर भागने लगे। जिस पर घेराबंदी कर उसे रोकर उसमें सवार नरेंद्र चौहाननिवासी विजयनगर थाना गजनेर, अमन कटियार निवासी रानीपुर हरिहरपुर थाना सिकंदरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान सात रिंच पाना, एक कटर, एक अवैध तमंचा अधिया 12 बोर, तलाशी में 20,850 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च की रात उसने साथी अमन कटियार, शिवम यादव, अमित कुशवाहा के साथ मिलकर ग्राम इंजुआरामपुर के मोबाइल टॉवर से 144 बैटरी रिंच पाना की मदद से खोलकर चोरी की थी। इसके बाद उन्हें लादकर ग्रोथ सेंटर एरिया नवीपुर के पास रजनीश कटियार को बेची थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अमन पिकअप चालक है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। चाेरी में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed