फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two children died due to drowning in the pond

यूपी: रसूलाबाद के रामपुर सिसाही के तालाब में दो बच्चों की डूबने से हुई मौत, गांव मे मच गया कोहराम

Mon, 07 Oct 2019 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning in the pond
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो सगे भाईयों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सिसाही गांव निवासी बीरेन्द्र कठेरिया के पुत्र कन्हैया (7) व आंनद दोहरे का पुत्र शिवा (5) गांव के निकट छोटे से तालाब में टेशू बनाने के लिए मिट्टी निकालने को गए थे।
विज्ञापन


तभी एक बच्चे का पैर फिसला तो वह तालाब में गिरकर डूबने लगा। दोस्त को डूबता हुआ देख पास मे बैठा दूसरा बच्चा तालाब में कूदा जिससे दोनों डूब गये। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद लाए। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चो की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed