{"_id":"5fbbb8be8ebc3e9bef3803d0","slug":"two-cars-overturned-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बरात से लौट रहीं दो कारें पलटीं, तीन लोग घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य बराती बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बरात से लौट रहीं दो कारें पलटीं, तीन लोग घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य बराती बाल-बाल बचे
Mon, 23 Nov 2020 07:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी से शादी कर सहारनपुर लौट रही दो कारें हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गईं। इसमें दूल्हा-दुल्हन की कार भी शामिल है। दूल्हे की बहन एवं भांजा सहित एक अन्य युवक घायल हुआ है। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गुलवार पुत्र रफीक निवासी नगला खुर्द तहसील बहेट जिला सहारनपुर की बरात रविवार को झांसी गई थी। शादी के बाद रविवार की रात में ही गुलवार अपनी दुल्हन को विदा करवाकर शादी में मिली कार एवं बराती दूसरी कार से सहारनपुर जा रहे थे।
सोमवार की सुबह सात बजे बिजलीघर के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गईं। कार पलटते ही चीखपुकार मच गई। राहगीरों की सहायता से हाईवे पेट्रोलिंग ने बरातियों को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
दूल्हे की बहन गुलजहां पत्नी आबिद तथा उनका चार वर्षीय पुत्र अजर निवासी मुल्ला नगराजपुर जिला सहारनपुर तथा दूल्हे के भाई का दोस्त चांद खां पुत्र आतिकुर रहमान निवासी नगला खुर्दु सहारनपुर घायल हुए।
इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। दूल्हे के भाई इसरार ने बताया कि वह रात्रि में विदा करवाकर करीब 12 बजे के बाद झांसी से चले थे। हादसे में कोई ज्यादा घायल नहीं हुआ है।