फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two brothers who were watching the match on mobile while sitting on the tracks, died after being hit by a trai

रेलवे पटरी पर आई भाइयों की मौत: मोबाइल में मैच देख रहे थे दोनों, एक साथ ट्रेन से कट गए, मचा कोहराम

Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के रेलवे पटरी पार करते समय हादसे का शिकार होने की बात सामने आई है। जबकि, घटना स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों पटरी पर बैठे मोबाइल पर मैच देख रहे थे।

विज्ञापन
Two brothers who were watching the match on mobile while sitting on the tracks, died after being hit by a trai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में शुक्रवार की शाम रेलवे पटरी पर बैठकर मोबाइल में क्रिकेट मैच देख रहे दो मौसेरे भाइयों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पटरी पर पड़े शवों को देखकर परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों की मौत से परिवारों में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

सचेंडी थाना क्षेत्र के बिनौर ग्राम पंचायत के लालशाह का पुरवा गांव निवासी बिंदा प्रसाद भूरा सिंह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी, दो बेटियों व इकलौते बेटे आशीष कुमार (18) के साथ गांव में रहती थीं। आशीष के मौसा राजेश भी अपने बेटे सुभाष (20) व अन्य परिजनों समेत इसी गांव में रहते थे।
विज्ञापन

बिंदा प्रसाद व राजेश के खेत गांव के गुजरी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ हैं। शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे आशीष और सुभाष खेतपर जाने की बात बताकर निकले थे। लौटते वक्त दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर कानपुर-झांसी रेलवे लाइन पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इयरफोन की वजह से नहीं मिल सकी आहट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों इयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर अफगानिस्तान व साउथ अफ्रीका के बीच चल रहा मैच देख रहे थे। तभी झांसी की तरफ से रेलवे की मेडिकल रिलीफ ट्रेन के आ जाने से दोनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इयरफोन की वजह से दोनों को ट्रेन के आने की आहट तक नहीं मिल सकी।

रात भर परिजनों की रोने की आवाजें गूंजती रहीं
एक साथ दो भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। त्योहार के एक दिन पहले एक ही गांव के दोनों परिवारों की खुशियां छिनने से पूरे गांव में मातम छा गया। रात भर रह-रह कर परिजनों की रोने की आवाजें गूंजती रहीं।

पुलिस ने जांच के बाद पुष्टि करने की बात कही
एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के रेलवे पटरी पार करते समय हादसे का शिकार होने की बात सामने आई है। जबकि, घटना स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों पटरी पर बैठे मोबाइल पर मैच देख रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद इसकी पुष्टि करने की बात कही।

दोनों सेना में भर्ती होने का देख रहे थे सपना
मृतक आशीष दो बहनों पलक और पायल के बीच अकेला भाई था। आशीष गांव में रहकर सेना में भर्ती होने का सपना देख रहा था। वह रनियां में प्राइवेट नौकरी करने के साथ ही खेती की भी देखरेख करता था। वहीं, सुभाष भी सेना में भर्ती होकर अपने माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहता था। दोनों भर्ती होने के लिए साथ ही दौड़ने जाते थे। राजेश के दो बेटों में सुभाष छोटा था। उनकी एक बेटी भी है।

भाई नहीं अच्छे दोस्त भी थे आशीष व सुभाष
ग्रामीणों ने बताया कि आशीष व सुभाष मौसेरे भाई हीं नहीं अच्छे दोस्त भी थे। दोनों अक्सर साथ में ही कहीं भी आते जाते थे। शुक्रवार को भी दोनों साथ में ही गए थे। उनकी एक साथ मौत से कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं, परिवार वाले यह मानने को भी तैयार नहीं कि उनके बच्चे इयरफोन लगाकर पटरी पर बैठकर मैच देख रहे थे। एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed