फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two brothers shot dead in hardoi

हरदोई: दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में बवाल, मारपीट में सात घायल

Mon, 16 Nov 2020 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot dead in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा खम्हरिया में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में प्रधान के पति ने बेटों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के भतीजों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में पथराव में सात लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को एसपी अनुराग वत्स ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतकों के पिता की तहरीर पर 14 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान के पति को चार पुत्रों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शनिवार रात रमपुरा खम्हरिया में रामपाल के मकान के निकट कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच हारजीत को लेकर पूर्व प्रधान नेपाल सिंह के भतीजे सुनील यादव पुत्र हरि सिंह व मुनेंद्र और ज्ञानेंद्र पुत्रगण तोताराम के बीच विवाद हो गया। सुनील ने झगड़े की सूचना फोन पर भाई मुकेश को दी जबकि मुनेंद्र ने प्रधान पति विजय सिंह यादव और उसके पुत्रों को विवाद के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही समय में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विजय सिंह और उसके बेटों ने अवैध असलहों से सुनील यादव (40) व मुकेश यादव (30) पुत्रगण हरि सिंह को गोली मार दी और ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

गोली पेट में लगने से सुनील और मुकेश वहीं गिर गए तो आरोपी भाग गए। घटना की सूचना पर पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंचे और घायल सुनील और मुकेश को जिला अस्पताल भिजवाया।

यहां दोनों की स्थिति गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में दोनों की मौत हो गई। ईंट पत्थर लगने से हरी सिंह (62), उसके दो बेटों अजय वीर सिंह (29) व विशाल सिंह (22) के साथ ही सुभाष चंद्र (26), शिवांशु (22) पुत्रगण भगवान सिंह, आलोक (27) पुत्र सुरेश चंद्र, पंकज (32) पुत्र जयकरन सिंह घायल हो गए।

रविवार को एसपी अनुराग वत्स, एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि मृतकों के पिता हरि सिंह की तहरीर पर प्रधान के पति विजय सिंह, उनके पुत्र बब्बर शेर, बबलेश यादव, नाहर सिंह, केहर सिंह, नरसिंह के साथ ही ज्ञानेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव और मुनेंद्र यादव पुत्रगण तोताराम, उमेश और सोनू पुत्रगण शंभूदयाल आशीष और रजनीश पुत्रगण दाताराम व लाल सिंह पुत्र अहिबरन निवासी खम्हरिया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से प्रधान के पति विजय सिंह यादव, उनके पुत्र बब्बर शेर, बबलेश, नाहर और नरसिंह को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed