{"_id":"6ad13eefb336e60d9d01b8c8","slug":"two-brothers-from-the-same-village-have-been-booked-for-murder-in-the-murder-of-a-farmer-kanpur-news-c-220-1-akb1007-150618-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान की हत्या में गांव के ही दो भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान की हत्या में गांव के ही दो भाइयों पर हत्या की प्राथमिकी
Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के सनाया सालवहन में बुधवार को किसान की फावड़े से हत्या की गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को किसान के भाई ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।
सनाया सालवहन निवासी किसान श्यामाचरण (55) के शव का बृहस्पतिवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें अधिक रक्तस्राव से मौत होना पाया गया। उसके सिर में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान के साथ चेहरे को भारी वस्तु से कुचला जाना पाया गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए तो पत्नी माया देवी, बेटा नवाब व परिजन बिलखने लगे।
इधर, किसान के भाई हरिश्चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि भाई श्यामाचरण बुधवार सुबह आठ बजे के करीब घर से खेत पर धान की फसल सींचने गए थे। आरोप लगाया कि वहां गांव के बल्लू व उसके भाई टीटू ने श्यामाचरण की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। बता दें कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब श्यामाचरण का शव खून से लथपथ बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। किसान की पत्नी माया देवी ने बताया था कि पति ने घर से एक किलोमीटर दूरी पर बलकट पर खेत लिया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह वह फसल सींचने के लिए खेत पर गए थे। उनके घर न आने पर दोपहर 12 बजे के करीब वह पति को खेत पर खाना देने पहुंची तो पति का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।