फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two brothers died in road accident in kanpur dehat

यूपी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 27 Apr 2021 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Apr 2021 04:18 PM IST
सार

दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शिवली कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
two brothers died in road accident in kanpur dehat
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव का रहने वाला विष्णु (28) कस्बे में ही बस स्टॉप के पास मोबाइल की दुकान किए था। सोमवार को वह कानपुर सामान खरीदने गया था। वहां से वह बस से शिवली तक आ गया। इसके बाद वाहन न मिलने पर उसने रात में अपने भाई विकास (22) को फोन पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस पर विकास बाइक लेकर वहां पहुंच गया। रात में दोनों बाइक से आते समय भेवान के पास एक बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डाक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विकास को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवली कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed