{"_id":"5ffdbc7a1b203d363c230aec","slug":"two-brothers-arrested-for-misdeed-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म व मारपीट में दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म व मारपीट में दो भाई गिरफ्तार
Tue, 12 Jan 2021 08:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Jan 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से छह माह पहले लापता हुई मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। बिधनू क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता (22) लापता हो गई थी।
महिला राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी प्रवेश को कानपुर के किसी स्टेशन पर मिल गई। वह उसे गांव ले आया और दुष्कर्म करता रहा। छोटा भाई नन्हे महिला से मारपीट करता था। नौ जनवरी को महिला किसी तरह अपने पिता के पास पहुंची तो उन्होंने अगले दिन बिधनू थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा देकर चलता कर दिया। सोमवार को पिता पुत्री राजेपुर थाने पहुंचे और एसओ को तहरीर दी। पहले राजेपुर पुलिस भी मामले को दबाए रही। रात को इसकी जानकारी एसपी अशोक कुमार मीणा को हुई। उन्होंने सीओ अजेय कुमार शर्मा को जांच करने भेजा। सीओ ने दोनों के बयान लेने के बाद दोनों भाइयों पर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। उनकी अगुवाई में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।