फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two boys died in an accident in Kanpur.

तेज रफ्तार बाइक पर सेल्फी लेने में दो युवाओं की दर्दनाक मौत

Sun, 10 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two boys died in an accident in Kanpur.

बिठूर-मैनावती मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर सेल्फी लेने में बाइकें अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। कार में बारात विदा कराकर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन सवार थे, वे भी घायल हो गए। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्लागंज मिश्रा कॉलोनी गोताखोर मोहल्ले में रहने वाले छात्र साजिद हुसैन, सुहैल खान, आमिर, वसीम, आसिफ और अंकुर शनिवार को घर में बिना बताए बिठूर वॉटर वर्ल्ड घूमने गए थे। दोपहर बाद करीब दो बजे सभी छात्र अपनी अपाचे बाइकों से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तीन बाइकों पर दो-दो छात्र बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की माने तो धनऊपुरवा गांव, जैन इंटरनेशनल स्कूल के सामने मैनावती मार्ग पर सभी बाइक सवार एक -दूसरे से रेसिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे युवक अचानक फुटरेस्ट पर खड़े होकर पीछे आ रहे साथियों संग सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान दो बाइकें बेकाबू हो गईं और सामने से आ रहीं कार से सीधा जा भिड़ीं।

बाइकों में आग लगने के साथ ही परखच्चे उड़े

Two boys died in an accident in Kanpur.

दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक बाइक लगभग 15 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी। बाइकों में आग लगने के साथ ही परखचे उड़ गए। अंकुर वर्मा (18) और साजिद हुसैन (19) की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइकों पर पीछे बैठे सुहैल और आमिर के गंभीर चोट आने के साथ ही पैर टूट गया। तीसरी बाइक पर सवार दो युवा बाल-बाल बच गए।

कार सवार दूल्हा श्रीकृष्ण सिंह और दुल्हन सुनैना और बंशलाल, विजय, शिवबेटी, वंदना भी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को हैलट में एडमिट कराया।

हादसे ही खबर मिलते ही अंकुर के होमगार्ड पिता सतीश वर्मा हैलट पहुंचे और बेटे का शव देख बदहवास हो गए। साजिद की मां इस्लामन भी लाडले साजिद का शव देख आपा खो बैठी और दहाड़े मारकर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed