{"_id":"60191d962e5b0a45f41bd20f","slug":"two-bodies-found-separately-near-railway-track-and-drain-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: रेलवे ट्रैक और नाले के पास मिले दो शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: रेलवे ट्रैक और नाले के पास मिले दो शव, हड़कंप
Tue, 02 Feb 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में मंगलवार सुबह जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से हड़कंप मचा गया। दोनों ही थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी अवधेश सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी मामले में कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है।
पहला मामला एट थाना क्षेत्र का है, जहां कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत का कारण ट्रैन की चपेट में आना बताया जा रहा है। इसी तरह उरई कोतवाली क्षेत्र में सपा कार्यालय के पास स्थित नाले में भी पटेल नगर निवासी देवी प्रसाद का शव मिलने से हड़कंप मचा रहा।