फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two BJP leaders face off over laying sewer lines

Kanpur News: सीवर लाइन बिछाने में भाजपा के दो नेता आमने-सामने

Thu, 22 Jan 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two BJP leaders face off over laying sewer lines
कानपुर। गोविंदनगर बाजार में सीवर लाइन बिछाने के लिए पिछले तीन माह से व्यापारियों और भाजपा पार्षद में रस्साकसी चल रही है। अब मामले में भाजपा नेता विजय कपूर और पार्षद नवीन पंडित खुलकर एक-दूसरे का विरोध करने लगे हैं। इस वजह से आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गोविंदनगर में चावला मार्केट से लेकर सीटीआई चौराहा तक करीब एक किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसको लेकर जलकल की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है लेकिन लाइन बिछाने का काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है। भगत सिंह मार्ग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाटनी ने बताया कि बाजार में बिछी पुरानी सीवर लाइन को साफ कर दिया जाए तो जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। तीन माह पहले पार्षद नवीन पंडित ने सीवर लाइन डालने से पहले पुरानी सीवर लाइन को साफ करवाने की बात कही थी लेकिन अभी तक नहीं करवाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक व भाजपा नेता विजय कपूर ने बताया कि सीवर लाइन 10 साल से साफ नहीं हुई है। इसमें बड़ी मात्रा सिल्ट जमा है। तीन माह पहले पार्षद ने सिल्ट सफाई का वादा किया था। बताया कि नई सीवर लाइन पड़ने से गोविंदनगर का बाजार खत्म हो जाएगा। सिल्ट सफाई के नाम पर हर साल बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं, पार्षद नवीन पंडित का कहना है कि जो व्यापारी विरोध कर रहे हैं वह गोविंदनगर के रहने वाले नहीं हैं। वह साकेतनगर, लाजपतनगर, रतनलालनगर के रहने वाले हैं। जलकल महाप्रबंधक से दोनों पक्षों को बिठाकर समाधान कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed