{"_id":"5e2ab60f8ebc3e4b18058c79","slug":"two-bike-riders-killed-by-speeding-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: तेज रफ्तार टैंकर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, सिर पर नहीं था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: तेज रफ्तार टैंकर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, सिर पर नहीं था हेलमेट
Fri, 24 Jan 2020 02:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे पर शुक्रवार दोपहर टैंकर से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र निवासी वीर बहादुर सिंह उर्फ बीरू (26) की शहर के पक्का तालाब में लोहे का कारखाना है।
कारखाने में लोहे के दरवाजे बनाने का काम होता है। वीरू अपने 23 साल के दोस्त के साथ किसी काम से नउवाबाग गया था। लौटते समय निर्माणाधीन हाईवे पर फैली बजरी में बाइक फिसल गई। तभी टैंकर के पिछले पहिए से दोनों की कुचलकर मौत हो गई। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया दूसरे साथी युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला है।