फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two arrested for robbing a livestock trader; one absconding.

Kanpur News: पशु व्यापारी से लूट करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing a livestock trader; one absconding.
कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने दो दिन पहले पशु व्यापारी से हुई लूट व छिनैती की कई घटनाओं का बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के रुपये, मोबाइल व एक चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को शमशाद निवासी बैरी दरियाव थाना शिवली के साथ बाइक सवारों ने जुगराजपुर व हृदयपुर गोकुला के बीच रोकर रुपये व मोबाइल छीन लिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को सिंहपुर जाने वाले रास्ते के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान शातिरों ने अपने नाम वैभव सिंह भदौरिया, निवासी ग्राम सरैया लालपुर थाना शिवली, संगम उर्फ छोटू कुशवाहा निवासी मोहल्ला खमार लालपुर थाना शिवली बताया। दोनों के कब्जे से एक मोबाइल और 12 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने शमशाद के साथ होने वाली वारदात को साथी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड निवासी ग्राम लालपुर सरैया के साथ अंजाम देने बात स्वीकारी है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि वैभव और संगम ने बताया कि वह साथी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड के साथ 14 सितंबर की सुबह नौ बजे के करीब मोटर साइकिल से जा रहे शमशाद को रोक कर उसकी शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को और उसके पास से एक थैला झपटकर भाग गए थे। थैले में 24 हजार रुपये मिले थे। जिसे तीनों ने बराबर बांट लिए। मोबाइल फोन वैभव ने रख लिया था।

बताया कि वह तीनाें ने 25 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र के अड़रेपुरवा पुलिया के आगे सुबह आठ बजे एक व्यक्ति से 34 हजार रुपये छीने थे। बरामद मोटर साइकिल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया कि मोटर साइकिल उन लोगों ने राही ढाबा सिकंदरा से तीन सितंबर को चोरी की थी। जिसकी नंबर प्लेट बदल कर चला रहे थे। इसी मोटर साइकिल से चार सितंबर को सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर 18 हजार रुपये की छिनैती की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर हैं। साथी आयुष की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed