फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two accused of inter-district vehicle thief gang arrested in Hamirpur

Hamirpur: अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 12 वाहन और दो तमंचे बरामद

Fri, 14 Oct 2022 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 वाहन और दो तमंचे बरामद हुए हैं। वहीं, पुलिस एक अन्य साथी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Two accused of inter-district vehicle thief gang arrested in Hamirpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत के चोरी के 12 वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है, जबकि एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

अपर एसपी अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास करौंदी रोड पर खेतों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाहर से वाहन लाकर कर बेचने की फिराक में हैं, जो चोरी के प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने जरिया थाना प्रभारी राम आसरे सरोज, एसआई बाबूराम शुक्ला व दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर राठ थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी सुशील सिंह राजपूत व सैदपुर गांव निवासी देवेन्द्र कुमार राजपूत को मौके से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से कुल 12 वाहन बरामद किए गए। साथ ही दो तमंचा भी बरामद हुए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्जकर किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि उनके एक अन्य साथी मसगवां निवासी मनीष कुमार राजपूत, वर्तमान पता लखनऊ के साथ मिल कर वाहन चोरी कर गैर जनपद में ले जाकर बेचते हैं।

इनके पास से छह ट्रैक्टर के साथ दो बोलेरो, एक स्कार्पियो, एक डिजायर, एक ईको व एक सेलरियो गाड़ी बरामद किया है। फरार आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। बता दें कि आरोपी लखनऊ, फैजाबाद, कानपुर व अन्य जनपदों से वाहन चोरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed