{"_id":"6ae22d445a196ff8ec017125","slug":"two-accused-arrested-for-gang-misdeeds-and-blackmailing-a-young-woman-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 10:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चकेरी के लाल बंगला निवासी सैफ मोहम्मद आसिफ और जाजमऊ के छबीलेपुरवा निवासी दिलशाद मोहम्मद के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।
जाजमऊ निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के दिलशाद से तय हुई थी। फोन पर बातचीत करने के बाद मंगेतर ने मिलने बुलाया। शादी हाेने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मार्च में बुलाया। मंगेतर व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर दोनों को जेल भेजा गया।