फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TVs, fridges, and washing machines are expensive, yet demand remains strong.

Kanpur News: टीवी-फ्रिज-वॉशिंग मशीन महंगी फिर भी अच्छी मांग

Sun, 11 Oct 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
TVs, fridges, and washing machines are expensive, yet demand remains strong.
कानपुर। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल फोनों के दामों में तेजी आ गई है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके बाद भी बाजार में उत्पादों की बहुत अच्छी मांग है। हालांकि इस बार कंपनियों ने ऑफर सीमित कर दिए हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मनीष कोहली ने बताया कि ब्रांडेड टीवी के दाम तीन से चार हजार रुपये तक बढ़े हैं, जबकि स्थानीय कंपनियों ने 1500 से 1600 रुपये तक कीमतें बढ़ाई हैं। पहले 32 इंच का ब्रांडेड स्मार्ट टीवी 13,500 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत अब 15,000 से 16,500 रुपये हो गई है। फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी करीब 2,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। स्मार्ट टीवी के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। प्रीमियम स्मार्टफोन भी करीब 10 प्रतिशत महंगे हुए हैं। बढ़ती लागत से कंपनियों के कैशबैक और एक्सचेंज ऑफरों का फायदा सीमित हो गए हैं। उत्पाद महंगे हैं। इसके बाद भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन

कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वलेचा ने बताया कि 10 हजार रुपये तक के कई स्मार्टफोन महंगे हुए हैं। लागत बढ़ती रही तो इस श्रेणी के फोन भविष्य में 25 हजार रुपये तक पहुंच सकते हैं। उनके अनुसार पेन ड्राइव के दाम 400 प्रतिशत और मेमोरी कार्ड की कीमतें 300 प्रतिशत से अधिक बढ़ी हैं। लैपटॉप भी महंगे हुए हैं। महंगाई के बीच ग्राहक कम कीमत बढ़ने वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि नवरात्र में खरीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed