{"_id":"58ab04d04f1c1b5354b2337f","slug":"tundla-delhi-howrah-train-mishap-interrupted-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला ट्रेन हादसे से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला ट्रेन हादसे से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित, यात्री परेशान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
इटावा स्टेशन पर परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात टूंडला में कालिंद्री एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बाधित हो गया। हादसे के बाद ट्रैक पर दौड़ने वाली सैकड़ों ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। प्रयागराज सहित कई ट्रेनें इटावा स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें रद्द हो गईं जबकि कई के रूट डायवर्ट किए गए।
इटावा स्टेशन पर रविवार रात तीन बजकर 12 मिनट पर 12417 अप प्रयागराज सुपरफास्ट को रोका गया। ये ट्रेन सोमवार सुबह तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। टूंडला में ट्रैक क्लियर होने के बाद इसे छह बजकर 17 मिनट पर रवाना किया गया। इसके अलावा 12525 अप गोरखधाम एक्सप्रेस इटावा स्टेशन पर भोर पांच बजकर 15 मिनट पर पहुंचने के बाद खड़ी रही। इसे सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर रवाना किया गया। वहीं 19040 अवध एक्सप्रेस भी सुबह छह बजकर 35 मिनट से आठ बजकर 30 मिनट तक खड़ी रही।
पंद्रह घंटे बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा रूट
कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस (14723) के टुंडला के पास रविवार देर रात मालगाड़ी से टकराने से दिल्ली-हावड़ा रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। इससे रेलवे को कानपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली कानपुर-दिल्ली रिवर्स शताब्दी, लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मेरठ संगम एक्सप्रेस (अप-डाउन) ट्रेनें निरस्त कर दीं और 32 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। ट्रेनों के निरस्त होने और डायवर्जन होने से 26,711 टिकट वापस किए गए। 1052 यात्रियों को दूसरी ट्रेन से जाने की सुविधा दी गई। पंद्रह घंटे बाद सोमवार शाम 4:50 बजे अप और डाउन लाइन फिट हुईं और कॉशन लेकर ट्रेनों को गुजारने का काम चालू हुआ।
विज्ञापन
इन ट्रेनों को रूट हुआ परिवर्तित
राजेंद्र नगर-दिल्ली संपूर्ण क्रांति, बरौनी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को झांसी-आगरा-पलवल रूट, दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र, स्वतंत्रता सेनानी को अलीगढ़-चंदौसी-बरेली-लखनऊ-मुगलसरांय रूट, दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति को पलवल-आगरा-कानपुर, हावड़ा-दिल्ली राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी कानपुर-झांसी-पलवल रूट, फरक्का, महाबोधि, श्रमशक्ति, दूरंतो, इलाहाबाद-दिल्ली दूरंतो, बिहार संपर्कक्रांति, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोरखधाम, सियालदह-दिल्ली दूरंतो, कैफियत, प्रयागराज एक्सप्रेस, पूर्वा, मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस को टुंडला-आगरा-पलवल से, मूरी एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार, कालका-हावड़ा एक्सप्रेस को पलवल-आगरा-टुंडला-कानपुर से और पटना-दिल्ली राजधानी, आनंद विहार जोगबनी, नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, नई दिल्ली पुरी एक्सप्रेस, आनंद विहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर निकाला गया। वहीं, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस कानपुर-लखनऊ-गाजियाबाद, दिल्ली-मालदा फरक्का और भिवानी-कानपुर कालिंदी खुर्जा-हापुड़-लखनऊ रूट से चलीं।