{"_id":"59c54f544f1c1b0d6c8b4e0a","slug":"truck-reached-on-track-by-breaking-barrier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ‘सब फाटक, सब सिग्नल’ तोड़ आया ये ट्रक, रोकनी पड़ी पैसेंजर ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ‘सब फाटक, सब सिग्नल’ तोड़ आया ये ट्रक, रोकनी पड़ी पैसेंजर ट्रेन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
बाधा को तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में पुखरायां के पास हलधरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ‘सब फाटक सब सिग्नल’ तोड़ते हुए सीधा पटरी पर जाकर फंस गया। ट्रक की टक्कर से बैरियर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) क्षतिग्रस्त हो गया और सप्लाई ठप पड़ गई।
बाधा को तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रक
रेलवे ट्रैक पर ट्रक को रुका देखकर आस-पास के स्टेशनों को सूचना देकर अलर्ट किया गया। झांसी से कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन को चौरा स्टेशन पर रोक दिया गया। एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। बाद में विद्युत लाइन को दुरुस्त कर ट्रैक चालू कराया गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि कुछ समय पहले औरैया के पास पटरी पर डंपर पलट गया था और उससे टकरा कर कैफियात एक्सप्रेस पलट गई थी।
ओएचई टूटने से रोकनी पड़ी ट्रेन
भोगनीपुर से घाटमपुर रोड पर झांसी रूट के हलधरपुर रेलवे क्रासिंग के गेटमैन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आने का मैसेज मिला। इस पर क्रॉसिंग का बैरियर गिराया जा रहा था तभी घाटमपुर की ओर से तेज गति आ रहे ट्रक ने निकलने के चक्कर में बैरियर को टक्कर मार दी। बैरियर ओएचई से टकराया इससे ओएचई से सप्लाई ठप हो गई। बैरियर को तोड़ता हुआ ट्रक पटरी पर जाकर रुक गया और ओएचई से टकराकर फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसे ट्रक
घटना की जानकारी पुखरायां स्टेशनमास्टर को दी गई। इस पर आगे के चौरा स्टेशन से छूटने वाली पैसेंजर को वहीं रोक लिया गया। बाद में पुखरायां आरपीएफ चौकी इंचार्ज केएस मीणा और रेलपथ निरीक्षक एसके द्विवेदी पहुंचे। आरपीएफ पहुंची और ट्रैक से ट्रक हटवाया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद आनन-फानन में टावर वैगन मंगाकर ओएचई की मरम्मत शुरू कराई गई। इस दौरान एक घंटे तक ट्रैक पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
बाधा को तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रक
बैरियर टूटने से औरैया-घाटमपुर रोड पर देर रात तक जाम की स्थिति रही। वाहनों की कतार लगी रहीं। टूटे बैरियर की जगह लोहे की जंजीर लगा दी गई। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनें को निकाला गया। रेलपथ निरीक्षक एसके द्विवेदी ने बताया कि देर रात तक बैरियर ठीक करा लिया जाएगा। वहीं, आरपीएफ चौकी इंचार्ज केएस मीणा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसमें गत्ते लदे हैं। चालक-परिचालक का पता किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।