{"_id":"6956cf794974de12bf00744e","slug":"truck-hits-two-brothers-riding-a-bike-elder-one-dies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-136272-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, बड़े की मौत
Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर बुधवार रात को मांवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के मिरानपुर निवासी आशीष कुमार 35 पुत्र रामदुलारे बुधवार को छोटे भाई मुकेश के साथ उसकी ससुराल बरौर थाना क्षेत्र के बम्नौती आए थे। रात में बाइक से घर लौटने के दौरान हाईवे पर मांवर के पास उनको पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर आशीष की पत्नी पुष्पा, बेटी अनन्या, प्राची, मां सुमन भाई विवेक रोने लगे। भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।