फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck hits roadways bus on Kanpur-Agra highway in Etawah, four passengers injured, admitted to CHC

Etawah: कानपुर-आगरा हाईवे पर ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, चार सवारियां घायल…सीएचसी में भर्ती

Wed, 19 Jun 2024 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Jun 2024 01:02 PM IST
सार

Etawah News: बकेवर कस्बे में कानपुर-आगरा हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार सवारियां घायल हो गईं, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Truck hits roadways bus on Kanpur-Agra highway in Etawah, four passengers injured, admitted to CHC
etawah road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के कानपुर-आगरा हाईवे पर बकेवर कस्बे में  भरथना ओवर ब्रिज के पास मंगलवार की रात में एक रोडवेज की बस में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में रोडवेज बस में बैठी चार सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएससी, महेवा भिजवाया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 सवारियां बैठीं थीं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात उरई रोडवेज डिपो की एक बस उरई से सवारियां भरकर दिल्ली जा रही थी। कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे पर बकेवर में भरथना ओवर ब्रिज के बाद ही रोडवेज बस ने सवारियां भरने उतारने के लिए बस को रोका था। सवारियां भरकर जैसे ही बस चली।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रोडवेज बस के पीछे से  चालक की साइड में टक्कर मार दी, जिससे बस का पीछे का हिस्सा काफी सारा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस स्थान पर सभी बस में टक्कर लगी उस  सीटों पर बैठी कर सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर मारकर ट्रक का चालक ट्रक को भगा ले गया। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया
इसके बाद बकेवर थाना की हाईवे मोबाइल गाड़ी ने घायल चारों सवारियों राहुल मिश्रा पुत्र अरविंद कुमार निवासी मुगराया, कुकरगांव बाजिद पुत्र चांद खान निवासी रामपुर, नदीम पुत्र नन्हें, सोहिल पुत्र सिराजुद्दीन को सीएचसी, महेवा भेजा गया। यहां उपचार देने के बाद चारों घायलों को छुट्टी दे दी गई। बस का चालक बाद में बस को भी लेकर चला गया। ट्रक और चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed