फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck driver's daughter becomes the mission Shakti ambassador

यूपी: ट्रक चालक की बेटी बनी मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसेडर, 75 जिलों की महिला पुलिसकर्मियों में चुनी गईं अनीता

Wed, 21 Oct 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय मोहित पांडेय, अमर उजाला, उन्नाव
मोहित पांडेय, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Truck driver's daughter becomes the mission Shakti ambassador
सिपाही अनीता बनीं मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर - फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक की सिपाही बेटी अनीता मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसेडर बन गई हैं। उन्हें प्रदेश के 75 जिलों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों में वरीयता देते हुए प्रदेश सरकार ने यह उपाधि दी है। मिशन शक्ति के लिए होर्डिंग में उनकी तस्वीर प्रदेश के हर कोने में लगाई गई है।
विज्ञापन


अनीता को यह उपलब्धि जिले में तैनाती के दौरान किए गए कामकाज पर मिली चर्चा का परिणाम माना जा रहा है। इस समय वह लखनऊ में तैनात हैं। सुल्तानपुर के कादीपुर गांव निवासी ट्रक चालक केदारनाथ यादव ने तीन बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दिए।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में उनकी छोटी बेटी अनीता यादव को सिपाही पद पर नियुक्ति मिली। पहली तैनाती उन्नाव के सदर कोतवाली में मिली। दो साल उन्नाव में रहने के दौरान अनीता ने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने की मुहिम भी चलाई। सदर कोतवाली के पास डेरा डालकर रहने वाले खानाबदोश परिवारों के बच्चों पर अनीता अपनी कमाई का कुछ अंश खर्च करने लगीं।

कभी वह बच्चों को अच्छे कपड़े देकर तो कभी कॉपी- किताबें और खानपान की वस्तुएं देेती थीं। उन्होंने साथी महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इन बच्चों को स्कूल भेजने का प्रबंध किया। गांधी नगर तिराहे पर छात्रा का दुपट्टा खींचकर भागे शोहदे को पकड़ा था।

अधिकारियों ने मिशन शक्ति की होर्डिंग के लिए 140 महिला सिपाहियों के नाम की लिस्ट तैयार की। लिस्ट में सभी सिपाहियों के पूर्व की उपलब्धियां भी बताई गईं। इनमें उन्नाव कार्यकाल के दौरान असहायों की मदद और शोहदों पर कार्रवाई से चर्चित हुईं अनीता यादव को मिशन शक्ति का ब्रांड एंबेसेडर चुना गया।

अनीता के अनुसार यह उनके लिए बेहद सुखद है। पिता के मिले संस्कार उन्नाव में तैनाती के दौरान काम आए और उसे गरीब बच्चों व असहायों की मदद की प्रेरणा मिली।

जिले की शिक्षिका भी होर्डिंग पर
जिले के सोहरामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की शिक्षिका स्नेहिल पांडेय की तस्वीर को भी मिशन शक्ति के तहत प्रदेश सरकार द्वारा लगवाई गई होर्डिंग में जगह मिली है। स्कूल में अच्छा कार्य करने के लिए उन्हें इसी वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed