फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck driver's body found in cabin, foam was coming out of his mouth, body sent for postmortem

Kanpur: ट्रक चालक का केबिन में मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 02 Jun 2024 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में लव द ढाबा के पास खड़े ट्रक के केबिन में चालक अधिक गर्मी के कारण अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Truck driver's body found in cabin, foam was coming out of his mouth, body sent for postmortem
ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लव द ढाबा के पास रविवार सुबह एक ट्रक हाईवे किनारे खड़ा मिला। ट्रक का ट्रक चालक केबिन में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। चालक की पहचान उसके डीएल से की गई। इसके आधार पर मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार सिंह (55) पुत्र प्रताप सिंह निवासी रसूलाबाद, कानपुर देहात के रूप में हुई।

विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह बिहार के औरंगाबाद से कबाड़ का सामान लाद कर कानपुर जा रहा था। अधिक गर्मी के कारण कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में छिवली नदी के पास लव द ढाबा के पास ट्रक खड़ा कर केबिन में सोया हुआ था। अन्य ट्रक चालकों ने जानकारी करना चाहा।
विज्ञापन

राजेश अधिक गर्मी के कारण ट्रक के केबिन में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पर पहुंचे पुरवामीर चौकी प्रभारी अमित यादव ने केबिन खुलावकर चालक को सरसौल, सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर मृतक ट्रक चालक के परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया अधिक गर्मी पड़ने से ट्रक चालक के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे अचेत अवस्था में ट्रक के केबिन में पड़ा हुआ पाया गया, जहां से सीएचसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed