{"_id":"63bae9af66d69277af15cab1","slug":"truck-collides-with-bike-riders-in-farrukhabad-two-friends-crushed-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो दोस्तों की कुचलकर मौत, चालक और हेल्पर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो दोस्तों की कुचलकर मौत, चालक और हेल्पर फरार
Sun, 08 Jan 2023 09:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:35 PM IST
सार
बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और हेल्पर दोनों फरार हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को लेकर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचाल घाट पुल पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के गांव अवधेश जोशी (35) रविवार सुबह 11 बजे अपने दोस्त बढ़पुर निवासी मनोज जोशी (45) के साथ हरदोई के के बड़ेगांव ननिहाल गए थे। वह शाम करीब पौने सात बजे अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पांचाल घाट पुल पर बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। ट्रक चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पुल पर दोनों ओर करीब एक किमी लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। कृष्णा ने बताया कि पापा अपनी ननिहाल गए थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।