फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by youth's threat, the teenager left for coaching, father filed a report on the young man

युवक की धमकी से परेशान किशोरी ने छोड़ा कोचिंग जाना, पिता ने युवक पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 30 Dec 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by youth's threat, the teenager left for coaching, father filed a report on the young man
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में एक किशोरी को युवक फोन करके परेशान कर रहा है। शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के मोबाइल पर शुक्ल तालाब के पास मंडी समिति के पीछे रहने वाला दिशांत कश्यप कॉल करके परेशान करता है। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर वह जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन

इससे किशोरी ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। किशोरी के गुमसुम रहनेे पर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed