फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Troubled by a blackmailer a young man consumed poisonous substance family members admitted him to CHC

Hamirpur: ब्लैकमेलर से परेशान युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती, भाई ने दी तहरीर

Thu, 26 Dec 2024 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में ब्लैकमेलर से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन परिजनों ने उसे सीएसी में भर्ती कराया। युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
Troubled by a blackmailer a young man consumed poisonous substance family members admitted him to CHC
जहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की फोटो एडिट कर दबंग युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बुधवार शाम में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर आए। उसके बड़े भाई ने बताया कि जरिया थाना क्षेत्र का एक युवक उसके छोटे भाई की पत्नी की किसी एप के माध्यम से फोटो और वीडियो एडिट कर ली है।

विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। जब उसने ब्लैकमेलर को उलाहना दी, तो वह भाई को धमकी देने लगा। इससे आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राम आसरे सरोज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed