फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trips will be increased by reducing the route distance of e-buses

Kanpur News: ई-बसों के रूट की दूरी घटाकर बढ़ाए जाएंगे फेरे

Wed, 17 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Trips will be increased by reducing the route distance of e-buses
कानपुर। शहर में सीएनजी सिटी बसों की संख्या कम हो रही है। यात्री अब ई-बसों के सहारे ही हैं। इसे देखते हुए ई-बसों के संचालन को लेकर मंगलवार को लखनऊ से आए सूचना प्रबंधन प्रणाली के हेड प्रमोद अहिरवार ने बैठक की। उन्होंने कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) के अधिकारियों के साथ इस पर मंथन किया। बैठक में रूट पर ई-बसों के फेरे बढ़ाने और रूट की दूरी 50 से घटाकर 30 किलोमीटर करने का प्रस्ताव रखा गया। नई कार्ययोजना से यात्रियों को 15-15 मिनट में ई-बसों की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बैठक में बिंदकी की जगह महाराजपुर तक ई-बसों का संचालन कराने, नौबस्ता से जहानाबाद रूट पर आठ ई-बसें बंद कर रामादेवी से आईआईटी रूट पर चलाने, रामादेवी से रनियां रूट के बीच ई-बसें हटाकर नौबस्ता से घंटाघर तक चलाने सहित अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अधिकांश पर सहमति जताई। दिसंबर तक नई बसों के आने की संभावना है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर में बसों का संचालन किया जाएगा। केसीटीएसएल के मुख्य संचालन प्रबंधक अभिनव निगम ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने बैठक कर शहर में ई-बसों के संचालन के लिए नई कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। इसके तहत रूट की दूरी घटाकर कम की जाएगी और बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed