फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Triple Talaq in Etawah, In laws evicted the woman from the house, demanded five lakhs, harassed also, report o

Triple Talaq in Etawah: ससुरालियों ने महिला को घर से निकाला, पांच लाख की मांग..उत्पीड़न भी किया, सात पर रिपोर्ट

Tue, 25 Jul 2023 11:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:23 AM IST
सार

Etawah News: हुमा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति एहतिशाम, ससुर कय्यूम, जेठ अरशद, राशिद व नंदोई निसार,नगमा व शमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Triple Talaq in Etawah, In laws evicted the woman from the house, demanded five lakhs, harassed also, report o
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में चौगुर्जी ईदगाह की रहने वाली एक महिला को दहेज मांग पूरी नहीं करने पर पति ने घर से निकालकर तीन तलाक दे दिया। इससे आहत होकर विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

ईदगाह के पास रहने वाली हुमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2021 में कानपुर नगर के मोहल्ला मुंशी का पुरवा निवासी ऐहतिशाम अली के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ के अनुसार दान दहेज दिया था। 
विज्ञापन

हालांकि ससुराल के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख की मांग करने लगे, न देने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में उसे पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
हुमा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति एहतिशाम, ससुर कय्यूम, जेठ अरशद, राशिद व नंदोई निसार,नगमा व शमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  मामले में कोतवाल ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज एसआई को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed