{"_id":"61ad8eff6e14ea28213b34c0","slug":"triple-murder-police-suspect-killer-dr-sushil-may-be-hiding-in-city-itself-cdr-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: पुलिस को शक कानपुर में ही छिपा हो सकता है हत्यारा डॉ. सुशील, सीडीआर निकलवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: पुलिस को शक कानपुर में ही छिपा हो सकता है हत्यारा डॉ. सुशील, सीडीआर निकलवाई
Mon, 06 Dec 2021 10:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:22 AM IST
सार
पुलिस डॉक्टर का फरार होना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा मान रही है। रविवार सुबह जल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ स्टीमर से फतेहपुर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने नदी के किनारों और झाड़ियों में भी तलाशा, लेकिन डॉक्टर का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
triple murder: पत्नी चंद्रप्रभा के साथ डॉक्टर सुशील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी और बच्चों की हत्या करने के आरोपी डॉ. सुशील कुमार को तीसरे दिन भी पुलिस नहीं तलाश पाई। गंगा में सर्च अभियान के साथ ही शहर में भी तलाश की जा रही है। पुलिस को उसके शहर में ही होने का इनपुट मिला है। इधर, रविवार को पुलिस टीम ने एक बार फिर अपार्टमेंट में जाकर जांच पड़ताल की।
फोन पर कम बात करता था
पुलिस ने डॉक्टर की सीडीआर निकलवाई है। जिसमें परिजनों और कुछ दोस्तों से बातचीत होने की बात सामने आई है। सीडीआर से पता चला कि वह कम ही लोगों को फोन करता था, कम ही फोन आते थे। ज्यादातर बातें पत्नी और बेटे से होती थीं, रिश्तेदारों और बड़े भाई सुनील से एक माह में सिर्फ चार से पांच बार बात होती थी। इससे साफ पता चलता है कि हत्यारोपी डॉक्टर एक अलग दुनिया में जी रहा था।
पत्नी और बेटे के मोबाइल की सीडीआर निकालेंगे
जांच में सामने आया था कि घटना सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच हुई थी। दोपहर डेढ़ बजे डॉक्टर घर से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। वारदात के बाद से सुशील लाशों के साथ रहा था। सीडीआर से पता चला कि दस बजे के बाद उसने किसी से भी फोन पर बात नहीं की थी। आरोपी के पास एक ही मोबाइल था, जिसमें वह दो नंबरों का इस्तेमाल करता था। पुलिस बेटे शिखर और पत्नी चंद्रप्रभा की सीडीआर निकलवा रही है, कहीं उनके मोबाइल से तो नहीं कॉल की गई।