फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Triple murder: police could not open mouth of accused on the looted jewellery

तिहरा हत्याकांड: लूटे गए गहनों पर आरोपियों का मुंह नहीं खुलवा पाई पुलिस, सबसे बड़ा सवाल कहां गए जेवरात?

Mon, 11 Oct 2021 08:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Oct 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Triple murder: police could not open mouth of accused on the looted jewellery
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर  तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन लूट का माल बरामद करने में अब भी नाकाम है। हत्यारोपी दो दिन से रिमांड पर हैं, लेकिन पुलिस लूट गए जेवरात के बारे में कुछ नहीं उगलवा सकी। आरोपी जेवरात लूटने की बात नकार रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पुलिस भी संतुष्ट नजर आ रही है।फजलगंज उचवां बस्ती में एक अक्तूबर की रात परचून दुकानदार प्रेम किशोर, उनकी पत्नी ललिता और बेटे नैतिक की बदमाशों ने हत्या कर लूट की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर इटावा निवासी गौरव शुक्ला और हिमांशु चौहान को जेल भेजा था।
विज्ञापन


पुलिस का दावा था कि आरोपियों ने पांच हजार रुपये लूटे थे, जो बरामद हो गए हैं। वहीं प्रेम किशोर के बड़े भाई राजकिशोर व प्रेम के बेटे ने कहा था कि घर पर करीब 15 लाख के जेवरात थे, जो गायब हैं। प्रेम की पहली पत्नी के भी जेवरात वहीं रखे थे। आरोप था कि बदमाश ही जेवरात लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में मिले खून के धब्बे 
आरोपियों ने मंधना में एक महीने पहले किराये पर मकान लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरा सामान लेकर दोनों वहां से चले गए थे। पुलिस रविवार शाम को दोनों आरोपियों को लेकर मंधना पहुंची। मकान मालिक से पूछताछ की, जिस कमरे में रहते थे, वहां पर किचन व बाथरूम में फोरेंसिक टीम ने बेंजाडीन टेस्ट किया। वहां खून के धब्बे मिले।


साफ हो गया कि आरोपियों ने यहां आकर अपने कपड़े धुले थे। कमरे से मृतक का पहचान पत्र, बैंक के दस्तावेज समेत अन्य कागजात बरामद हुए। आरोपियों ने भी बताया कि घटना को अंजाम देकर वे मंधना पहुंचे थे। यहां से इटावा गए थे। गौरव ने झींझक में जाकर आलाकत्ल छिपाया और हिमांशु दिल्ली चला गया था। अन्य कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी। सोमवार को रिमांड का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed