फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   triple murder in banda, Dabish in search of absconding killers

बांदा: तिहरे हत्याकांड में अब कोतवाल भी नपे, फरार हत्यारों की तलाश में दबिश

Tue, 24 Nov 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
triple murder in banda, Dabish in search of absconding killers
बांदा में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शहर के कालूकुआं चौकी अंतर्गत कांस्टेबल अभिजीत और उसकी मां व बहन के तिहरे हत्याकांड में चौथे दिन शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कार्रवाई के घेरे में आ गए। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से कोतवाली से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


कालूकुआं चौकी प्रभारी और दीवान तथा दो सिपाही पहले ही लाइन हाजिर हो चुके हैं। अब कुल पांच पुलिस कर्मियों पर लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई है। आदेश का पता चलते ही प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह एसएसआई राजीव कुमार को चार्ज सौंपकर पुलिस लाइन रवाना हो गए।
विज्ञापन


उधर, सामूहिक हत्याकांड के पांच आरोपियों की भी पुलिस शिद्दत से तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच, एसओजी और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जनपद की सीमा से जुड़े जनपदों फतेहपुर, चित्रकूट, महोबा आदि में सुराग लगाकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल 18 स्थान चिन्हित किए हैं जहां यह फरार आरोपी मिल सकते हैं। गिरफ्तार न होने वाले आरोपियों में घटना का सबसे प्रमुख आरोपी सोमचंद्र भी शामिल है। वह मृतक कांस्टेबल का रिश्ते में साला लगता है। हिस्ट्रीशीटर है। उस पर शहर कोतवाली में 18 मुकदमे हैं। हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में ऊपर ही नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed