फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tribute to died children in Peshawar

सरहद पार के दर्द में शरीक हुए कनपुरिये

Thu, 18 Dec 2014 03:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 03:56 AM IST
विज्ञापन
Tribute to died children in Peshawar
पाकिस्तान के पेशावर इलाके में एक आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले में 132 मासूमों समेत 141 लोगों की मौत का मातम सरहद के इस पार भी मनाया गया है।
विज्ञापन


इस असीम गुनाह को अंजाम देने वाले आतंकियों का जगह-जगह पुतला फूंका गया और उन मासूमों को श्रद्धांजलि दी गई, जो घर से निकले थे अपने पैरों पर वापस लौटे तो चार कंधों पर उनके जनाजे थे।

यह दुख किसी का भी कलेजा चीर सकता है। स्कूलों में भी दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई और परवरदिगार से दुआ मांगी गई कि बच्चाें के परिजनों को इस असीम दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेता बनारसी लाल मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी देशों को एकजुट होकर आतंकवाद के इस नासूर को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आनंद त्रिवेदी, महेश चंद्र मिश्रा, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे। मौलाना मो. अली जौहर फैंस एसोसिएशन ने प्रेम नगर स्थित कार्यालय में मारे गए बेगुनाहों को खेराज ए अकीदत पेश करने के लिए कुरान ख्वानी का आयोजन किया।

इसमें मासूम बच्चों ने कुरान खरीफ की तिलावत करके मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि आतंक के सौदागरों को दो जख में भी जगह नहीं मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद पवन दीक्षित, सुरेश गुप्ता, प्रताप सिंह, मो. मंसूर कुरैशी आदि मौजूद रहे। जनता दल ने कचहरी स्थित जागृति होटल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक में इस घटना कड़े शब्दों में निंदा की।

अध्यक्षता बैकुंठनाथ यादव और संचालन चतुर्भुज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सुरेश पांडे, आरके सिंह, विजय अग्निहोत्री, शाकिर अली उस्मानी आदि मौजूद रहे।

मिल्लत सोसाइटी फार एजुकेशन ने चमनगंज स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में शहीद बच्चों के लिये कुरानख्वानी और आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ की। सोशल पीस कमेटी ने परेड स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित की।

अध्यक्ष सईद अहमद खां और महामंत्री सैय्यद हसनैन मून ने शहीद बच्चों की आत्मा की शांति के लिये मौन धारण किया। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र अध्यक्ष रामकृष्ण्सा तैलंग ने आतंकी हमले में मारे गए बच्चों की याद में दो सफेद फूलों का बाग लगाने की बात की।


उन फूलों में एक फूल पाकिस्तानी और एक हिंदुस्तान की ओर से हो। नौबस्ता स्थित कृष्णा देवी पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज मने प्रबंधक शशिकांत मिश्र ने स्टाफ के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed