{"_id":"6952eebde586193d600dbdce","slug":"trials-for-the-state-level-athletics-competition-will-begin-on-december-31st-kanpur-news-c-362-1-ka11003-138400-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 31 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 31 दिसंबर से
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत कानपुर नगर में जिलास्तरीय ट्रायल्स का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। वहीं जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अयोध्या में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
क्षेत्रीय खेल अधिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद ने बताया कि सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के जिला ट्रायल 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे और सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के ट्रायल दो जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल्स सब-जूनियर वर्ग के लिए एक जनवरी 2026 तथा सीनियर वर्ग के लिए तीन जनवरी 2026 को दोपहर दो बजे जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में कराए जाएंगे। सब-जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में 6-7 तथा बालिका वर्ग की 9-10 जनवरी को होगी। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 12-13 और महिला वर्ग की 15-16 जनवरी को होगी। खेल विभाग ने इच्छुक व पात्र खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।