फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trials for EWS players at TSH to begin on July 1.

Kanpur News: टीएसएच में एक जुलाई से ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के होंगे ट्रायल

Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Trials for EWS players at TSH to begin on July 1.
कानपुर। नगर निगम और कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप योजना नौ जुलाई से शुरू हो रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुना जाएगा। एक जुलाई से चयन के लिए ट्रायल होंगें। पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त द्वितीय जगदीश यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। खिलाड़ियों के घरों का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक जरूरतमंदों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। सात सदस्यीय समन्वय समिति गठित की गई है। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रतिनिधि मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल, फिटनेस मॉनिटरिंग, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में दिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 44 खिलाड़ियों का चयन होगा। क्रिकेट प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीवीसीए) के सहयोग से होगी। आवेदन पत्रों का वितरण 15 जून से शुरू हो गया है और 26 जून आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है। कुल 10 खेलों में 304 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्पोर्ट्स हब में अब तक आठ बैचों में 2016 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नौ और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 131 पदक जीते हैं। ट्रांस स्टेडिया के प्रतिनिधि पीके श्रीवास्तव, डॉ. देवेश दुबे समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed