{"_id":"6a6279e0d502daf326049d11","slug":"trials-for-civil-services-players-at-green-park-start-on-august-6-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152381-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रीनपार्क में सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों का ट्रायल छह अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रीनपार्क में सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों का ट्रायल छह अगस्त से
विज्ञापन
कानपुर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल चैंपियनशिप 19 से 20 अगस्त तक विभिन्न जिलों में होगी। इसमें कानपुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह अगस्त से जिला स्तरीय और 12 से 13 अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से टेनिस, वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन सहित 19 खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 19 व 20 अगस्त से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
टेनिस श्रावस्ती, वालीबॉल अयोध्या, तैराकी बरेली, बास्केटबॉल बस्ती, बैडमिंटन प्रयागराज, टेबल टेनिस रायबरेली, कबड्डी आगरा, शतरंज और योगासन लखनऊ, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक अमेठी, एथलेटिक्स मेरठ, फुटबॉल उन्नाव, कैरम कानपुर, ब्रिज लखनऊ, कुश्ती आजमगढ़, पावरलिफ्टिंग गाजियाबाद, क्रिकेट मुरादाबाद, हॉकी वाराणसी और खो-खो कासगंज में आयोजित होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने विभाग से अनुमति-पत्र प्राप्त कर ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क करना होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ड्यूटी पर माना जाएगा। यात्रा भत्ता व अन्य देयकों का भुगतान संबंधित विभाग की ओर से किया जाएगा।