फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tree Hits High Tension Line in Kanpur Spark Causes Fire 10 Bigha Crop Destroyed

Kanpur: हाईटेंशन लाइन से टकराया पेड़, निकली चिंगारी से 10 बीघे फसल जलकर राख, शिवराजपुर में भारी नुकसान

Fri, 10 Apr 2026 07:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 10 Apr 2026 07:14 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के शिवराजपुर (बिल्हौर) क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब चिरंजीव पुरवा गांव में हाई टेंशन लाइन से एक पेड़ टकरा गया। चिंगारी ने पास के खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते करीब 10 बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन
Tree Hits High Tension Line in Kanpur Spark Causes Fire 10 Bigha Crop Destroyed
आग लगने के बाद पहुंची दमकल - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिरंजीव पुरवा गांव में हाई टेंशन लाइन से एक पेड़ टकरा गया।  घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाई टेंशन लाइन के नीचे खड़ा पेड़ तेज हवा के चलते झूलकर लाइन से टकरा गया, जिससे चिंगारी निकली और सूखी फसल में आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में बड़े क्षेत्र की फसल जल गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसानों की तैयार फसल को भारी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन

Tree Hits High Tension Line in Kanpur Spark Causes Fire 10 Bigha Crop Destroyed
जली हुई फसल देखते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों और किसानों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि हाई टेंशन लाइन के नीचे खड़े पेड़ों की समय-समय पर छंटाई नहीं की जाती, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। यदि पहले ही पेड़ की छंटाई कर दी जाती, तो इस हादसे को रोका जा सकता था। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के तहत उन्हें राहत मिलनी चाहिए, ताकि इस नुकसान की भरपाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed