{"_id":"5e4c27268ebc3ecfbd2d1618","slug":"traumatic-death-of-girl-student-by-crushing-tractor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत, सड़क पर लाश रख कर छह घंटे काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की दर्दनाक मौत, सड़क पर लाश रख कर छह घंटे काटा हंगामा
Tue, 18 Feb 2020 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का शव रखकर छह घंटे काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हुई कक्षा छह की छात्रा शिखा द्विवेदी (13) की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों ने उसका शव सैनिक चौराहे पर रख कर लिंक रोड जाम कर दिया। साथ में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों के जाम, हंगामा और नारेबाजी करने की सूचना पर बिधनू, नौबस्ता और सचेंडी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
करीब छह घंटे तक पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का दौर चला। इसके बाद एसीएम फर्स्ट के मांगे पूरी करने के लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बिधनू के गंगापुर कालोनी निवासी बबली द्विवेदी के पति मनोज का पांच साल पहले बीमारी के चलते देहांत हो चुका था।

सोमवार को मझली बेटी शिखा की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे परिजन करीब 200 ग्रामीणों की भीड़ के साथ मुआवजे की मांग को लेकर बिधनू थानाक्षेत्र के सैनिक चौराहे पर बैठ गए। प्रशासन से किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इसके बाद भीड़ शव को लेकर 200 मीटर दूरी पर स्थित नौबस्ता थानाक्षेत्र की सब्जी मंडी रोड पर बैठ गए। इससे यातायात प्रभावित होने लगा। शाम करीब 5.30 बजे एसीएम फर्स्ट आरपी वर्मा मौके पर पहुंचे।
घंटों दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद रात करीब आठ बजे एसीएम ने परिजन को लिखित रूप में डूडा कालोनी दिलाने, विधवा पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने और मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।