फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trapped in love trap by hiding religion, lover couple caught

Hardoi: लड़के ने धर्म छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया, ले जाने से पहले धरा गया

Tue, 09 May 2023 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Trapped in love trap by hiding religion, lover couple caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में एक लड़के ने नाम बदलकर हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया। सोमवार देर शाम कस्बे में गश्त कर रही पुलिस की नजर मुंह पर कपड़ा बांधे प्रेमी युगल पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के सदर कोतवाली निवासी उसमा पुत्र शराफ अली ने हिंदू नाम उमेश रखकर सांडी कस्बे की एक लड़की से एक साल पहले फेसबुक पर दोस्ती की। छह माह पूर्व दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने की योजना बनाई। वादे के मुताबिक उसमा फर्रुखाबाद से सांडी आ गया और सोमवार देर शाम लड़की को साथ लेकर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगा। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस को मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े प्रेमी युगल पर शक हो गया और पूछताछ करने ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों घबरा गए। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। यहां पर उसमा ने पुलिस को पूरी बात बता दी। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने बताया कि लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, तहरीर मिलने पर हिंदू बनकर लड़की को ले जाने के मामले में उसमा पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed