फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transport Minister said It is a shame to see the condition of roadways buses

परिवहन मंत्री बोले: रोडवेज बसों की खस्ता हालत और उसके भीतर गंदगी देखकर लगती है शर्म

Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सार

अफसरों से पूछा कि रोडवेज बसों की सफाई में कोताही क्यों करते हैं? निर्देश दिया कि रोडवेज बसों को रोजी-रोटी मानकर उसका रखरखाव करें तो यात्रियों का आकर्षण बढ़ेगा। फिर परिवहन निगम घाटे में नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Transport Minister said It is a shame to see the condition of roadways buses
अशोक कटारिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने रोडवेज बसों की हालत पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बसों की खस्ता हालत और उसके भीतर गंदगी देखकर शर्म लगती है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग और निगम के अधिकारियों के साथ रविवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों की तुलना में निजी टूरिस्ट बसें चमाचम रहती हैं। कहा कि अधिकारी अपने घरों और वाहनों को तो चमाचम रखते हैं लेकिन जिन वाहनों की वजह से रोजी रोटी चलती है, उसकी अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन


अफसरों से पूछा कि रोडवेज बसों की सफाई में कोताही क्यों करते हैं? निर्देश दिया कि रोडवेज बसों को रोजी-रोटी मानकर उसका रखरखाव करें तो यात्रियों का आकर्षण बढ़ेगा। फिर परिवहन निगम घाटे में नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed