फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transport Minister of Uttar Pradesh Government Dayashankar Singh deducted challans of 50 overloaded trucks

यूपी: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 50 ओवरलोड ट्रकों के काटे चालान, अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 15 Apr 2022 11:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Apr 2022 11:14 PM IST
सार

योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को स्वयं खड़े होकर ओवरलोडिंग ट्रकों के चालान कटवाए। उन्हें सूचना मिली थी कि अलियापुर टोल के पास बड़े पैमाने पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही होती है।

विज्ञापन
Transport Minister of Uttar Pradesh Government Dayashankar Singh deducted challans of 50 overloaded trucks
अलियापुर टोल प्लाजा में कार्रवाई के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को घाटमपुर के अलियापुर टोल प्लाजा के पास खड़े 50 ओवरलोड ट्रकों के चालान कराए। वह महोबा से कानपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान घरों के आसपास लाइन से मौरंग-गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक दिखे तो वहीं रुक गए। मौके पर मौजूद आरटीओ अफसरों से सभी ट्रकों के चालान कराए।

विज्ञापन

दरअसल, जिलाधिकारी के निर्देश पर 13 अप्रैल से ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ अभियान चल रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए तीन दिनों से ये ट्रक कानपुर-सागर हाईवे पर चेकिंग खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच परिवहन मंत्री की निगाह इन पर पड़ी तो कार्रवाई की जद में आ गए। परिवहन मंत्री की इस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद परिवहन विभाग के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। मंत्री ने विभागीय अफसरों को फटकार लगाई और सवाल किया कि ऐसे ओवरलोड ट्रकों पर पहले उनकी निगाह क्यों नहीं गई। 

विज्ञापन

इस पर विभागीय अफसर चुप्पी साधे खड़े रहे। दयाशंकर सिंह महोबा से लखनऊ जा रहे थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि अलियापुर टोल के पास बड़े पैमाने पर मौरंग भरे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही होती है।

तीन दिन में 120 गाड़ियों के चालान, 46 लाख वसूले
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ओवरलोड ट्रकों और खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर परिवहन विभाग, खनन विभाग के अधिकारी और सीओ की मौजूदगी में तीन दिन से कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान खनन विभाग ने 40 गाड़ियां पकड़ीं और 17 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें ट्रकों की ओवरलोडिंग, कागजातों की कमी के मामले सामने आए। परिवहन विभाग ने 80 वाहनों के चालान कराकर 29 लाख रुपये वसूले। इसके चलते ही 50 ट्रक अलियापुर टोल के पास खड़े कर दिए गए थे, जिनका परिवहन मंत्री ने चालान कराया।

टोल पर ही सांठगांठ से गुजरते हैं ओवरलोड ट्रक
हमीरपुर से घाटमपुर के बीच पड़ने वाले अलियापुर टोल से ही ओवरलोड ट्रकों को गुजारने का खेल शुरू होता है। ट्रकों में बीच नदी से भरकर मौरंग  लाई जाती है। यहां पर पुलिस, खनन और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत होती है। हजारों की संख्या में ट्रकों की आवाजाही होने से इस राजमार्ग पर जाम भी लगता है। तब पुलिस यहां पर ट्रकों को किनारे खड़ा करा देती है। जाम और नो इंट्री खत्म होने के बाद ट्रकों को पास करा दिया जाता है। कभी-कभी नो इंट्री में भी ओवरलोड और अवैध तरह से मौरंग-गिट्टी ले जाने वाले ट्रकों को गुजार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed