फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trampling killing of elderly woman head of bricks

ईंटों से सिर कुचलकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Mon, 03 Oct 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
trampling killing of elderly woman head of bricks
बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की छानबीन व रोते बिलखते मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में अकेली रह रही वृद्धा की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वृद्धा के दो- तीन दिन से दिखाई न देने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। घर के करीब पहुंचे तो दुर्गंध आई। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो ऊपरी मंजिल के कमरे में चारपाई पर वृद्धा का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सर्विस रोड के किनारे एक मकान में रेशमा देवी (75) पत्नी स्व. तेजराम निवासी डुढ़हा थाना चौबिया रहती थी। उन्होंने यह मकान करीब 15-16 वर्ष पहले बनवाया था। उनके कोई पुत्र नहीं था। एक पुत्री शीला देवी अपनी ससुराल ग्राम रुई भोगांव मैनपुरी में रहती हैं। वह कभी कभार मिलने आती थीं। रेशमा देवी की गांव में चार बीघा जमीन है। उसी से अपना गुजारा करती थी। रेशमा के मकान के कुछ दूरी पर दूसरे लोगों का मकान हैं। दो तीन से रेशमा देवी के बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसी घर के पास गए। घर के बाहर ताला लगा होने के बाद भी अंदर से दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसओ फ्रेंड्स कालोनी आनंद कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जब वह दूसरी मंजिल पहुंचे तो वृद्धा चारपाई पर मृत पड़ी मिली। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। छानबीन में पास ही बरामदे में खून पड़ा दिखा। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या बरामदे में की गई। बाद में शव को चारपाई पर डाल दिया गया। एसओ ने फील्ड युनिट की टीम बुला लिया। टीम ने फिंगर प्रिंट व फोटोग्राफ लिए। सूचना मिलने उसकी पुत्री शीलादेवी व अन्य परिजन मौके पर गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed