फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trains delayed by several hours including Amrapali

Kanpur News: आम्रपाली, पूर्वा समेत 10 ट्रेनें कई घंटे लेट

Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
trains delayed by several hours including Amrapali
इटावा। भाऊपुर-मैथा के पास रविवार दोपहर मालगाड़ी डिरेल होने से आने व जाने वाली ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया गया। इस कारण रात में दिल्ली जाने व वहां से आने वाली 10 ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं। आम्रवाली पौने तीन घंटा व पूर्वा दो घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर पहुंची। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कत हुई। हापा स्पेशल एक घंटा 50 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा, सूबेदारगंज एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट, मगध एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, गोमती एक्सप्रेस दो घंटा 35 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के घंटों लेट होने से असुविधा हुई। उन्होंने कई घंटे प्लेटफार्म पर समय बिताया। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि भाऊपुर-मैथा में मालगाड़ी डिरेल होने से कई ट्रेनों को रोक कर चलाया गया था। इससे कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं थीं। कोई भी ट्रेन निरस्त व डायवर्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed