फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trainee IPS Jasleen Kaur's advice, Do not be nervous in the interview, do not become smart

छात्रों को ट्रेनी आईपीएस जसलीन कौर की सलाह, इंटरव्यू में न हों नर्वस, न बनें ओवर स्मार्ट

Sat, 07 Mar 2020 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Trainee IPS Jasleen Kaur's advice, Do not be nervous in the interview, do not become smart
इंटरव्यू में न हों नर्वस, न बनें ओवर स्मार्ट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र प्री और मेंस निकालने के बाद भी अक्सर इंटरव्यू में मात खा जाते हैं। इंटरव्यू के दौरान न तो अधिक नर्वस होने की आवश्यकता है और न ही ओवर स्मार्ट बनने की। बेहद ही शांत और सौम्य तरह से अपनी बात को कहें। याद रखें, इंटरव्यू में आपके ज्ञान की नहीं आपकी पर्सनालिटी को देखा जाता है। ज्ञान का जजमेंट तो प्री और मेंस की परीक्षा में हो जाता है। ये बातें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लगे उत्कर्ष अकादमी के छात्रों को ट्रेनी आईपीएस जसलीन कौर ने बताईं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत उर्जिता महिला सशक्तीकरण संस्थान की ओर से जसलीन कौर को डॉ. प्रदीप दीक्षित और अलका दीक्षित ने उर्जिता सम्मान से नवाजा। जसलीन ने कहा कि लिखने की प्रैक्टिस जरूर करें, उत्तर लिखने में अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं, हो सके तो कापियों में डायग्राम भी बनाएं। इंटरव्यू के दौरान कई बार टेढ़े सवाल भी पूछे जाते हैं। हरियाणा कैडर में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही जसलीन ने अपने अनुभव भी प्रतिभागियों से साझा किए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह काफी कठिन रहता है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाती है।
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए परिवार के पुरुषों को बचपन से ही उनके अस्तित्व का एहसास कराना आवश्यक है। विवाह में कन्यादान न करें, कन्या दान की वस्तु नहीं हैं, अभिमान की पात्र है। अलका दीक्षित ने कहा कि स्त्री के अंदर की सृजनशक्ति का सम्मान महिला अस्तित्व की पहचान है। संचालन अंशुमान दीक्षित, संयोजन नीरज शुक्ला ने किया। नीरू शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed