{"_id":"61253a708ebc3e14f006bca3","slug":"train-stayed-on-jhansi-prayagraj-rail-route-due-to-signal-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सिग्नल फेल, झांसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर फंसी मेमू, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सिग्नल फेल, झांसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर फंसी मेमू, 30 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:59 PM IST
सार
खोह रेलवे स्टेशन से लगभग तीन सौ मीटर पहले लगे सिग्नल लाल लाइट देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी। 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
फाटक खुलने का इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी प्रयागराज रेल मार्ग पर खोह के निकट अचाकन कानपुर-मानिकपुर (मेमू) रुक गई। सिग्नल लाल देख चालक व गार्ड परेशान हो गए। कंट्रोल रूम को सिग्नल खराब होने की तत्काल सूचना दी। लगभग 30 मिनट बाद गेटमैन ने हरी झंडी दिखाकर मेमू को रवाना किया।
इस दौरान रेलयात्री गर्मी के कारण परेशान रहे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को कानपुर-मानिकपुर (मेमू) मानिकपुर से कर्वी रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही थी। खोह रेलवे स्टेशन से लगभग तीन सौ मीटर पहले लगे सिग्नल लाल लाइट देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी।
30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इधर रेलवे फाटक मैन रोशन चंद्र ने ट्रेन को आते देख फाटक बंद कर दिया। जिससे झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई। गेटमैन ने इसकी जानकारी खोह स्टेशन मास्टर एसएस पटेल को दी। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चित्रकूटधाम कर्वी के स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि 30 मिनट बाद सिग्नल को ठीक कराकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
फाटक का रास्ता खराब होने से परेशानी
मारकुंडी रेलवे लाइन के पुराने फाटक को डेढ़ दशक पहले बंद कर दिया था। जिस पर ग्रामीणों ने आंदोलन कर अनिश्चित कालीन अनशन किया था। तब नया फाटक बनाकर रास्ता बनाया था। जो पूरी तरह से उखड़ गया है।