{"_id":"6aa2ede16d62c058c2044a4a","slug":"train-operations-disrupted-changes-made-due-to-operational-work-in-delhi-ncr-check-status-on-ntes-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ है ट्रेनों की चाल: दिल्ली-एनसीआर में परिचालन कार्य के चलते किया गया बड़ा बदलाव, एनटीईएस पर देखें स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ है ट्रेनों की चाल: दिल्ली-एनसीआर में परिचालन कार्य के चलते किया गया बड़ा बदलाव, एनटीईएस पर देखें स्थिति
Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में परिचालन कार्य के चलते 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। कानपुर की ट्रेनें भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में परिचालन कार्य के चलते 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रा से पहले एनटीईएस पर ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी प्लान के अनुसार इस बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ को बीच रास्ते से चलाया या समाप्त किया जाएगा। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को भी नियंत्रित करने और देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका असर कानपुर सेंट्रल से दिल्ली जाने और दिल्ली से कानपुर आने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। परिचालन कार्य के लिए डायवर्ट की गई ट्रेनों को रास्ता देने के कारण कुछ यात्री ट्रेनों के टर्मिनल में भी बदलाव किया गया है।
कानपुर से जुड़ीं ट्रेनें भी प्रभावित
12 सितंबर को 02455 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल को साहिबाबाद में 10 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज मंडल से गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा।
11 सितंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12724 नई दिल्ली-हैदराबाद, 12616 ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस और 12926 पश्चिम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को 20 से 120 मिनट तक पुनर्निर्धारित किया गया है।

तीन दिन तक अलग-अलग असर
11 सितंबर को कई ईएमयू रद्द रहेंगी। 12 सितंबर को भी गाजियाबाद, नई दिल्ली, पलवल और शाहदरा के बीच चलने वाली कई ईएमयू रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। 13 सितंबर को भी कई ईएमयू का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने बताया कि डायवर्ट ट्रेनों के लिए रास्ता बनाने के कारण यह बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह होगी कि कई ट्रेनें अपने नियमित टर्मिनल तक नहीं पहुंचेंगी। कुछ ट्रेनों को साहिबाबाद, गाजियाबाद या हजरत निजामुद्दीन जैसे स्टेशनों पर ही समाप्त अथवा शुरू किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ सकते हैं।