{"_id":"5a0ed6234f1c1b65548bdd06","slug":"train-engine-has-derailed-at-chandari-station-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
चंदारी इलाके में डिरेल हुआ ट्रेन का इंजन
यूपी के कानपुर में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां के चंदारी इलाके में शुक्रवार की दोपहर मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया। तेज आवाज की वजह से रेलवे लाइन पर पब्लिक की भीड़ लग गई। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि कर दी है लेकिन रेल परिचालन प्रभावित न होने की बात भी कही है।
कानपुर के चंदारी इलाके में एफसीआई की साइडिंग पर मालगाड़ी का इंजन उतरने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन की गति धीमी थी इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के पहिये आखिर पटरी से नीचे क्यों उतर गए इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है। दो महीने पहले इसी रूट पर रेलवे ट्रैक डैमेज होने से काफी देर तक रेल संचालन बाधित रहा था।

A train engine has derailed at Chandari station near Kanpur. pic.twitter.com/lmAl1Up25q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2017