फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trailer collides with a private bus full of passengers, girl injured

Kanpur News: ट्रेलर ने सवारियों से भरी प्राइवेट बस में मारी टक्कर, बालिका घायल

Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with a private bus full of passengers, girl injured
हादसे में घायल बस सवार बालिका लक्ष्मी। - फोटो : संवाद
राजपुर। कस्बा के मुगल मार्ग पर शुक्रवार को दिल्ली से भोगनीपुर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस के आगे का कांच टूटकर चालक के बगल में मौजूद बालिका को जा लगा। इससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक मौके से भाग गया। वहीं, घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

भोगनीपुर की ओर से सीमेंट के खंबे लेकर आ रहा ट्रेलर सामने से आ रही बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में में मौजूद सवारियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्ष्मी (05) पुत्री प्रेमनारायन को अस्पताल भिजवाया। बस में सवार सट्टी थाना के रूरगांव निवासी प्रेमनारायन ने बताया कि वह गुरुवार को पत्नी उर्मिला, बेटियों मुस्कान व लक्ष्मी, रिश्तेदार लखन सिंह, दशरथ के साथ दिल्ली से घर आ रहे थे। 19 मई को बेटी मुस्कान की शादी है। घटना के समय बस में दस यात्री सवार थे। बताया कि अन्य लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

इधर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सूरज पाल सिंह ने बस में मौजूद सवारियों को उनके गंतव्य को भेजा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। तहरीर मिलने पर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed