Kanpur: गुजैनी हाईवे पर ट्रेलर और डीसीएम की भिड़ंत, ओवर टेक करने में हुआ हादसा, एक की मौत
नेशनल हाईवे पर ट्रेलर और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रेलर चालक की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवर टेक करने के दौरान हादसा हुआ, जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुजैनी थाने के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर डीसीएम और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया। इस दौरान भीषण जाम लगा गया।
गुजैनी क्षेत्र से गुजर रहे एनएच2 हाईवे पर गुरुवार दोपहर आटे की बोरियां लदी डीसीएम चकरपुर की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से आए लोहे के एंगल लदे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रेलर की चेचिस डीसीएम में घुस गई।
डीसीएम डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया। इधर हादसे से जाम लग गया। ट्रेलर की बॉडी को औजारों से एक घंटे बाद काटने में कामयाबी मिलने के बाद चालक को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के एक घंटे बाद पहुंची यातायात विभाग की क्रेन से डीसीएम को खिंचवाया गया तब जाकर डीसीएम चालक को निकाला सका। हादसे में डीसीएम चालक का पैर जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे हैलट भेजा। गुजैनी इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक राजस्थान के अलवर का रहने वाला शौकत खान है।
वो ट्रक लेकर गाजियाबाद जा रहा था। वहीं डीसीएम चालक पनारा किसान नगर का रहने वाला महेंद्र यादव है, जिसका इलाज जारी है। इस दौरान लोगों को एक घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।