{"_id":"69ef2fb29dc28420270905eb","slug":"tragic-end-of-love-young-man-commits-suicide-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: मोहब्बत दोनों को थी पर बयान से पलट गई मामी, फिर भांजे ने होटल में चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: मोहब्बत दोनों को थी पर बयान से पलट गई मामी, फिर भांजे ने होटल में चुनी मौत
Mon, 27 Apr 2026 03:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:13 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में पुलिस कार्रवाई के डर से युवक ने मौत को गले लगाय लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मामी से प्रेम-प्रसंग का मामा ने विरोध कर धमकी दी तो भांजे ने वीडियो बनाते हुए लस्सी में सल्फास घोलकर पी लिया। हैलट में उसकी माैत हो गई। मूलरूप से लखनऊ के थाना काकोरी के पलेंदा ईंटगांव निवासी आकाश कुमार (24) नेताजी नगर में किराए पर रहता था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में भाई विकास, ऋतिक, बहन रिंकी, स्वीटी, पलक और ममता है।
विज्ञापन
भाई विकास ने बताया कि छह साल से महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल में स्थित होटल में कुक था। डेढ़ साल से लखनऊ में रहने वाली दो बच्चों की मां रिश्ते में मामी से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। चार दिन पहले ही मामा को प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई तो हंगामा हुआ। मामी पूरे मामले से मुकर गई और आकाश पर सारा ठीकरा फोड़ दिया। मामा ने काकोरी थाने में आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को मामा ने फोन कर आकाश को हरकते न सुधारने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन
लस्सी में सल्फास मिलाकर पीने से गई जान
तनाव में आए आकाश ने शनिवार देर रात करीब तीन बजे होटल में वीडियो बनाते हुए लस्सी में सल्फास मिलाकर पी लिया और वीडियो बहन को भेज दिया। हालत बिगड़ने पर होटल मालिक रिशु कर्मचारियों के साथ उसे लेकर हैलट पहुंचे। वहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महाराजपुर थानाप्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक की लस्सी में सल्फास मिलाकर पीने से जान गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।