फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in Kanpur, Pickup and trailer collide head-on, vehicles catch fire, two burnt to death

कानपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप और ट्राला की आमने-सामने भिड़ंत, गाड़ियों में लगी आग…दो की जलकर मौत

Sun, 23 Jun 2024 09:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2024 09:09 AM IST
सार

Kanpur Accident: कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर पिकअप और ट्राला की जोरदार भिड़ंत हो गई।  हादसे के बाद गाड़ियों में आग गई, जिससे पिकअप सवार दो की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident in Kanpur, Pickup and trailer collide head-on, vehicles catch fire, two burnt to death
,कानपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू क्षेत्र में रविवार तड़के ट्राला और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर हुआ है। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे पिकअप सवार दो की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक चालक और क्लीनर बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घाटमपुर से कानपुर की तरफ आ रही पिकअप की शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सामने से आ रहे ट्राला से आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

विज्ञापन

इससे पिकअप सवार चालक और क्लीनर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्राला के चालक और क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल ट्राला सवार दोनों मौके पर नहीं मिले हैं। प्लॉस्टिक की खाली क्रेट लदी होने से पिकअप का चकरमंडी सब्जी लेने जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पिकअप सवार दोनों शवों के अवशेष ही बचे
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड बुलाकर दोनों गाड़ियों की आग बुझाई। इसके बाद क्रेन की सहायता से पुलिस ने आरओबी के ऊपर से दोनों गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। आग की चपेट में आने से पिकअप सवार दोनों शवों के अवशेष ही बचे हैं।

विज्ञापन



पुलिस शिनाख्त कराने का कर रही है प्रयास
इससे पुलिस को शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लगी है। इससे पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed